गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के मंदिर मार्ग पर मंगलवार को दिन दहाड़े चोरी का मामला प्रकाश में आया है। मामले मे पीड़ित व्यापारी ने थाना गोपेश्वर में लिखित शिकायत देकर चोरी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने की मांग उठाई है। जिसके बाद पुलिस की ओर चोरी करने वाले की धर-पकड़ की कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को करीब साढे चार बजे मंदिर मार्ग पर स्थित एक मिठाई की दुकान में एक व्यक्ति चाय और मिठाई खाने पहुंचा। यहां मिठाई खाने के बाद वह दुकानदार को पैंसे देकर लौट गया। जिसके बाद व्यापारी ने अपने गल्ले में देखा गया तो गल्ले से करीब छह हजार की नगदी गायब थी। जिस पर व्यापारी ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो जिस व्यक्ति ने चाय पी थी उसी व्यक्ति के गल्ले से पैंसे निकालने की घटना समाने आई। जिस पर व्यापारी ने मामले की लिखित सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज लेकर घटना में सलिप्त व्यक्ति की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरी करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!