गोपेश्वर (चमोली)। हिन्दू नव वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृंखला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को जोशीमठ व चमोली नगर क्षेत्र में पथ संचलन किया गया। जोशीमठ में स्वयं सेवकों ने छावनी बाजार टीसीपी से पथ संचलन शुरू कर संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में समापन किया गया। जबकि चमोली में तहसील मैदान से मुख्य चमोली बाजार तक पथ संचलन का आयोजन किया गया।

जोशीमठ में आयोजित पथ संचलन के दौरान आयेजित बौद्धिक वर्ग से पूर्व स्वयं सेवकों द्वारा परम पूज्य भगवा ध्वज को प्रणाम किया। जिसके बाद संघ के चमोली विभाग के प्रचारक शरद जी ने संघ की स्थापना व उद्देश्यों की स्वयं सेवकों को जानकारी दी। मुख्य वक्ता ने कहा कि संघ की शाखा ही व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला है। यहाँ व्यक्ति का शारीरिक व मानसिक विकास तो होता ही है, वह संघ कार्य में भी निपुण होता है। उन्होंने कहा कि संघ का केंद्र बिंदु ही शाखा है। इस मौके पर जिला सह संघ चालक शांति प्रसाद भट्ट, नगर संघ चालक दाता राम मिश्रा, विभाग प्रचार प्रमुख शम्भू प्रसाद चमोला, नगर बौद्धिक प्रमुख बद्री सिंह नेगी, विहिप के विभाग संयोजक देवी प्रसाद देवली, सह नगर कार्यवाह दरवेश्वर प्रसाद थपलियाल, तथा नगर व खंड प्रचारक आनन्द आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!