शेयर करें !
posted on : June 20, 2022 6:47 pm

गोपेश्वर (चमोली)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक सप्ताह तक चलने वाले योग कार्यक्रम के अन्तर्गत सोमवार को प्रातः सात बजे क्लेक्ट्रेट परिसर से गोपेश्वर मुख्य बाजार होते हुए गोपीनाथ मंदिर तक  रन फार योगा रैली का आयोजन कर आम जनमानस को योग के प्रति जागरूक किया गया।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने क्लेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रन फार योगा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खराब मौसम एवं बारिश के बावजूद जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों, एनसीसी के छात्रों के साथ जन सामान्य ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान आम जनमानस को अपने जीवन में योग अपना कर शारीरिक ब्याधियों से मुक्त रहने के लिए प्रेरित किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को सुबह सात बजे से पीजी कालेज गोपेश्वर के जिम्मनेजियम हाल सहित जीआईसी गैरसैंण, कर्ण स्थली कर्णप्रयाग, अलकनंदा व नंदाकिनी संगम नन्दप्रयाग तथा हिमक्रीड स्थल औली (जोशीमठ) में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. सुरेखा सिंह एवं योग कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. एसके रतूडी ने सभी से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने की अपील की है।

महाविद्यालय गोपेश्वर में भी हुआ रन फाॅर योगा का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर की ओर से योग दौड़ (रन फॉर योगा) का आयोजन किया गया। एनसीसी कैडेट्स की इस दौड़ को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने हरी झंडी देकर रवाना किया। एनसीसी प्रभारी डॉ. बीसी शाह ने कहा कि योग दौड़ का उद्देश्य आम जनता के मध्य योग की महत्ता को बढ़ाना है। योग दौड़ का नेतृत्व डॉ. दिनेश सती एवं डॉ. मनोज बिष्ट ने किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!