शेयर करें !
posted on : December 24, 2020 6:47 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड के गांधी और राज्य निर्माण आंदोलन के अगुवा रहे स्व. इंद्रमणी बडोनी के जन्म दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज बैरागना में श्रद्धाजंलि दी गई। इस दौरान यहां आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्य मनोज तिवारी ने राज्य निर्माण आंदोलन में इंद्रमणी बडोनी के संघर्ष और उनके जीवन के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण को लेकर इंद्रमणी बडोनी को संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर दिनेश मैठाणी, मदन बिष्ट, दिनेश शाह, प्रेम देवराड़ी, नागेंद्र दरमोडा, अरविंद मैखुरी, कैलाश चंद्रवाल, वासुदेव झिंक्वांण आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!