शेयर करें !
posted on : January 30, 2024 5:36 pm

-मुख्यमंत्री धामी सरकार ने महिला सम्मान को लेकर खींची बड़ी लकीर

-कुशल प्रशासक और ईमानदार छवि की अफसर हैं राधा रतूड़ी

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला सम्मान को लेकर बड़ी लकीर खींची है। राज्य के 23 साल के इतिहास में पहली बार वरिष्ठ महिला आईएएस राधा रतूड़ी को मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। वह उत्तराखंड की 18 वें और पहली महिला मुख्य सचिव होंगी।

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जमान संभालते ही विवादित अफसर ओम प्रकाश को मुख्य सचिव पद से हटाकर बड़ा संदेश दिया था। इसके बाद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात तेज तर्रार अफसर डॉ एसएस संधू को राज्य की कमान सौंपी। संधू की काम करने की कार्यकुशलता पर मुख्यमंत्री ने उन्हें 6 माह का सेवा विस्तार दिया। अब इसी माह 31 जनवरी को उनका सेवा विस्तार समाप्त हो रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने अब राज्य के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी 1988 बैच की वरिष्ठ महिला आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी को सौंप कर महिला सम्मान का बड़ा संदेश दिया है। आईएएस राधा रतूड़ी वर्तमान में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को भी वह देख रही हैं। उनके पति रिटायर्ड आईपीएस और उत्तराखंड के सेवानिवृत्त डीजीपी अनिल रतूड़ी हैं, जो अभी सेवा के अधिकार आयोग में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड की रीति-नीति से वाकिफ होने से राधा रतूड़ी पर भरोसा जताकर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड से महिला सम्मान को लेकर बड़ा संदेश दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!