शेयर करें !
posted on : June 22, 2022 5:36 pm

श्रीनगर। ऋषिकेश-श्रीनगर मोटर मार्ग पर एक बस तोताघाटी-कोडियाला के बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में 4 व्यक्ति घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस चौकी व्यासी व 108 व्यासी के लोग मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि ये बस श्रीनगर से हरिद्वार को जा रही थी। लेकिन चालक का बस से संतुलन बिगड़ने के कारण ये हादसा घटित हुआ। फिलहाल इस घटना में चार लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। पुलिस 108 की मदद से सभी घायलों को सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती किया जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!