थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली विकास खंड के तलवाड़ी में आयोजित साथ श्रीमद् भागवत कथा का बुधवार को यज्ञ हवन एवं भंडारे के आयोजन के साथ समापन हो गया है। इस मौके पर गढ़वाल के साथ ही भारी तादाद में कुमाऊं मंडल के भक्त मौजूद रहे।

ग्राम पंचायत तलवाड़ी स्टेट के धारकोट में आयोजित भागवत कथा का बुधवार को हवन यज्ञ के बाद आयोजित भंडारे के साथ सम्पन हो गया है। समापन के मौके भागवत कथा के व्यास शास्त्री राजेंद्र प्रसाद जोशी ने कहा कि सभी शास्त्रों, ग्रंथों का मुख्य उद्देश्य मानव कल्याण तो है ही साथ ही सृष्टि के अन्य जीव जंतुओं की रक्षा एवं उनके उत्थान का भी हैं। उन्होंने लोगों से अपने जीवन को जीने के साथ ही समाज के अन्य लोगों के जीवन कल्याण के लिए भी कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने सुदामा एवं कृष्ण के कई प्रसंगों का जिक्र करते हुए अमीरीएवं गरीबी का समाज में भेदभाव हटाने पर बल दिया। इस मौके पर कथा के मुख्य आयोजक गोपाल सिंह फस्र्वाण, इंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, भगवत फरस्वाण,  संतोष सिंह आदि ने यज्ञ हवन में पूर्ण आहुतियां देते हुए भागवत में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!