शेयर करें !
posted on : October 12, 2023 9:06 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित जन शिक्षण संस्थान की ओर से गुरूवार को कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान की ओर से विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

जन शिक्षण संस्थान की ओर से महिलाओं को उनकी आजीविका में सुधार करने के लिए कौशल विकास उद्यमिता मंत्रालय की ओर से विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षणों का आयोजन किया जाता है जिसमें कंप्यूटर, सिलाई, बुनाई, रिंगाल आधारित लघु उद्योग शामिल है। संस्थान की कार्यक्रम अधिकारी प्रीति गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2022-23 में संचालित प्रशिक्षणों के लाभार्थियों के लिए संस्थान की ओर कौशल दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका की ओर से कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियां भी प्रशिक्षणार्थियों के साथ की गई। साथ ही स्वच्छता को लेकर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सरोज, रोशन, हेमा, लता रावत, आशीष आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!