शेयर करें !
posted on : September 23, 2023 7:18 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर(चमोली)। गोपेश्वर महाविद्यालय में शनिवार को कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार से जुड़े व्यवसायों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. जगमोहन नेगी ने बताया कि इस कार्यक्रम का  उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल विकास को बढ़ावा देना और 18 से 35 वर्ष के रोजगार के लिए प्रशिक्षण इच्छुक ग्रामीण युवक युवतियों को योजना से अधिक से अधिक जोड़ना है। कार्यक्रम में मोबाइल रिपेयरिंग, कंप्यूटर कोर्स, सिलाई, होटल मैनेजमेंट और फ्रंट ऑफिस के कोर्स की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में  चार से पांच माह की निशुल्क ट्रेनिंग और आवास व्यवस्था के बारे में बताया गया।

इस अवसर पर दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत जनपद चमोली के ग्राम्य विकास के जिला परियोजना प्रबंधक  सुरेन्द्र कुमार, निजी क्षेत्र से सहयोगी आरबीआई के राधे कुमार, सिलाई बुनाई प्रशिक्षण की जानकारी के लिए  प्रियंका, फोकल स्किल से युद्धवीर सिंह तथा अपोलो मेडिस्किल से श्रसूर्यकांत उपस्थित रहे और सभी ने रोजगार की संभावनाओं और प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर  डॉ. मनीष कुमार मिश्रा, राज बिलोचन नैथानी सहित कई विद्यार्थियों सहित उपस्थित रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!