केंद्रीय शिक्षा मंत्री, गढ़वाल सांसद, प्रभारी मंत्री समेत विधायक पहुंचे मौके पर
जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले में रविवार को नन्दा देवी पर्वत के समीप टूटे ग्लेशियर से तपोवन और रैणी में बनी जल विद्युत परियोजना क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसमें आपदा परिचालन केंद्र की सूचना के अनुसार 153 लोगों के लापता होने की सूचना है। वंही तपोवन विष्णुगाड परियोजना की टनल से सोमवार सुबह तक 27 लोगों को सकुशल रैस्क्यू कर लिया गया है। जबकि जिले में अलकनन्दा नदी में विभिन्न स्थानों से 11 शवों को बरामद कर लिया गया है। हालांकि यहां आपदा प्रभावित क्षेत्र के साथ ही अलकनन्दा नदी तटों पर आईटीबीपी, भारतीय सेना, एसडीआरफ, एनडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन और स्थानिय लोग घटना में लापता लोगों की खोजबीन में जुटे हुए हैं। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह, प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह, केदारनाथ विधायक मनोज रावत आपदा प्रभावित तपोवन पहुंचे। बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट आपदा प्रभावित क्षेत्र में मौजूद।