शोक में गोपेश्वर और चमोली बाजार रहे बंद

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल का गुरूवार तडके एक लंबी बीमारी के बाद उनका देहावसान हो गया है। उनके देहावसान की सूचना से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। गुरूवार को उनके पैतृक घाट चमोली में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष काफी समय से बीमार चल रहे थे। गुरूवार की तडके उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके देहांत की सूचना से समूचे चमोली जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनके निधन के समाचार से हर कोई स्तब्ध है। गुरूवार को शोक में गोपेश्वर और चमोली बजार बंद रहे। उनके  निधन पर राजनैतिक पार्टियों समेत, सामाजिक संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। बदरीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट ने उनके  निधन पर शोक प्रकट करते हुए इसे जिले को एक अपूर्णिय क्षति बताया है, वहीं कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान ने कहा कि सुरेंद्र लाल कांग्रेस के एक निष्ठावान कार्यकर्ता होने के साथ ही नगर के विकास के लिए हर समय चिंतित रहते थे। उनके जाने से कांग्रेस पार्टी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता तो खोया ही नगर की विकास की सोच रखने वाले व्यक्ति को भी खो दिया है। पालिकाध्यक्ष के निधन पर कांग्रेस के पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, ब्लाॅक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, मनीष नेगी, महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान, महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष उषा रावत, जयवीर नेगी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

इधर, जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना गुरुवार को  नगर पालिका अध्यक्ष दिवंगत सुरेंद्र लाल के परिजनों से मिले। उन्होंने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की।

                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!