posted on : October 23, 2021 5:30 pm

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड में शनिवार को सामाजिक संगठन कासा और जनदेश ने जोशीमठ विकासखंड के अंतर्गत कोविड-19 के कारण जिन बच्चों के माता या पिता का देहावसान हो गया है उन बच्चों को पोषण के लिए राशन किट वितरित किये।

कासा के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश सतपति ने बताया कि कोविड-19 के समय में कासा के द्वारा देहरादून और हरिद्वार जिले में कोविड-19 पीड़ितों की सहायता कर रहा है साथी टीकाकरण एवं कोविड-19 के बचाव के लिए जागरूकता अभियान का संचालन कर रही है। जोशीमठ में भी जनदेश के साथ मिलकर कोविड-19 से प्रभावित 16 बच्चों को राशन किट घर-घर जाकर पहुंचाया जा रहा है। जनदेश के रघुवीर चैहान ने बताया संस्था की ओर से कोविड-19 से पीड़ित बच्चों को हर संभव सहायता की जा रही है। उन्होंने बताया कि संगठन बच्चों को कोविड-19 से बचाव के उपाय निशुल्क मास्क वितरण के अलावा ड्राई राशन किट वितरण किए जा रहे है। राशन वितरण कार्यक्रम में जनदेश की हेमा पंवार, कलावती शाह, देवेंद्र रावत आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!