posted on : May 22, 2021 8:41 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में शनिवार को 160 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। जिले में अब तक 10169 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। जिसमें से 7611 लोग स्वस्थ्य हो चुके है और 2333 केस एक्टिव हैं।
जिला अस्पताल सहित गौचर, कर्णप्रयाग एवं जोशीमठ में रैपिड एंटीजन तथा ट्रू-नाॅट मशीन से भी कोविड टेस्ट किया जा रहा है। शनिवार को 1025 व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 142453 व्यक्तियों के सैंपल की जांच की गई। जिसमें से 132284 सैंपल नेगेटिव तथा 10169 सैंपल पाॅजिटिव मिले और 643 लोगों की रिर्पोट आनी बाकी है।
स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें गांव गांव जाकर कोरोना जांच कर रही है। अब तक स्वास्थ्य टीमों की ओर से 324 गांवों में जाकर 14988 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। गौचर बैरियर पर अब तक 2066, गैरसैंण बैरियर पर 976 तथा ग्वालदम बैरियर पर 83 लोगों का रैपिड एंन्टीजन टेस्ट किया जा चुका है। कोविड संक्रमण के उपचार के लिए 51 मरीजों अभी कोविड सेंटर में भर्ती है। इसके अलावा 1033 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। गांव में आशा, आंगनबाडी तथा ग्राम प्रधानों के माध्यम से होम आइसोलेट लोगों के स्वास्थ्य संबधी देखभाल की जा रही है। ब्लाक एवं सिटी रिसपोंस टीमों की ओर से भी विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना संक्रमण पर निगरानी रखी जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!