गोपेश्वर/पोखरी (चमोली)। टिहरी जनक्रांति के नायक श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर उनके बलिदान को याद करते हुए महाविद्यालय गोपेश्वर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, वहीं दूसरी ओर पोखरी विकास खंड के राजकीय इंटर कालेज गोदली में पौधरोपण किया गया।

महाविद्यालय गोपेश्वर में आयोजित गोष्ठी में बोलते हुए डॉ. मनीष डंगवाल ने टिहरी गढ़वाल में राजशाही के अंतर्गत समाज का वर्णन किया। डॉ. मनोज उनियाल ने श्रीदेव सुमन व्यक्तिगत जीवनवृत्त, संघर्षों एवं जीवनयात्रा को बताया  गया एवं गांधी से श्रीदेव सुमन की मुलाकात का जिक्र किया। बीएड संकाय के शिवानी और मयंक ने श्रीदेव सुमन के जीवन के बारे में विशेष जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता ने कहा कि शहीदों के बलिदानों को प्रतिष्ठित करने की आवश्यकता है और हमें अपने नायकों को पहचानना है। ऐसे सभी राष्ट्र नायकों को इतिहास में स्थान दिया जाना चाहिए। बलिदानी वीरों के विषय में समाज को परिचित कराना चाहिए। उन्होंने कहा वही देश महान हो सकता है जो अपने नायकों एवम् बलिदानियों को सम्मान देते हैं। इस अवसर पर डॉ. बीसी शाह, डॉ. मनोज उनियाल, डॉ. मनीष डंगवाल, डॉ. डीएस नेगी, डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. बीपी पोखरियाल, डॉ. जेएस नेगी, डॉ. दिनेश सती आदि मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर गोदली इंटर कालेज में पेड़ वाले गुरूजी धनसिंह घरिया के नेतृत्व में श्रीदेव सुमन दिवस पर विद्यालय की खाली पड़ी भूमि पर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आरसी सैलानी, कार्यक्रम अधिकारी पेड़ वाले गुरुजी धन सिंह घरिया, अमित किमोठी, बालेंद्र, इंदू भूषण, सुमित चैधरी, कैलाश उप्रेती, विनय देव, मोविन आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!