शेयर करें !
posted on : February 16, 2022 2:55 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में अपराधों की रोकथाम और दुर्घटना में पीडितो की त्वरित सहायता के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चैबे ने बुधवार को हाईवे पेट्रोल वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जनता को कम समय में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का लक्ष्य लेकर अपराध एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत अपराधों के घटित होने की स्थिति में पुलिस के स्तर से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने, प्रोफेशनल पुलिसिंग को सुदृढ़ करने तथा दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित सहायता पहुचाने के उद्देश्य से उन्नत तकनीक से सुसज्जित चार हाईवे पेट्रोल स्कोर्पियो चमोली पुलिस को उपलब्ध करायी गयी है। जिसका बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस मैदान गोपेश्वर में हरी झंडी दिखाकर उनके निर्धारित मार्गों पर रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक जानकारी देते हुए बताया कि हाईवे पेट्रोल/हाईवे ट्रैफिक पेट्रोल जनता की सुविधा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। यात्रा सीजन के परिपेक्ष्य में इन वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्गों पर केन्द्रित किया गया है जिससे यात्रियों को सुगम यातायात उपलब्ध हो सके तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में इन वाहनों के 24 घंटे हाईवे पर नियुक्त होने पर पुलिस के रिस्पांस टाइम में भी कमी आएगी, जिससे जनपद पुलिस के कार्यों में गुणात्मक वृद्धि होगी साथ ही जनता लाभान्वित होगी। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक चमोली धन सिंह तोमर, पुलिस उपाधीक्षक यातायात नताशा सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रविकांत सेमवाल, प्रवीण आलोक थानाध्यक्ष गोपेश्वर राजेंद्र सिंह रौतेला आदि मौजूद थे।

 

हाईवे पेट्रोल वाहन के कार्य
हाईवे पेट्रोल कार राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गो में पेट्रोलिंग करेंगी। डायल 112 से प्राप्त सूचना पर फस्र्ट रिस्पोन्डर के रूप में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी, किसी भी प्रकार की कोई वाहन दुर्घटना, आपदा, अपराध तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्यवाही करेगी, यातायात के नियमो का उल्लंघन करने वालो, ट्रैफिक जाम लगाने की स्थित में त्वरित वैधानिक कार्रवाई करेगी।

 

हाईवे पेट्रोल/ हाईवे ट्रैफिक पेट्रोल वाहन इन मार्गों पर रहेगी

हाईवे पेट्रोल प्रथमः नन्दप्रयाग-लंगासू-कर्णप्रयाग-गौचर मार्ग
हाईवे पेट्रोल द्वितीयः थराली-कर्णप्रयाग-आदिबद्री-गैरसैंण मार्ग
हाईवे ट्रैफिक तृतीयः नन्दप्रयाग-चमोली-गोपेश्वर-मंडल-घिंघराण मार्ग
हाईवे ट्रैफिक चतुर्थः चमोली-पीपलकोटी-जोशीमठ-मारवाडी मार्ग

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!