posted on : December 29, 2022 5:45 pm

चमोली/रूद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीराबेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए गुरूवार को बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से शीतकालीन पूजा स्थलों सहित विभिन्न अधीनस्थ मंदिरों पूजा-अर्चना एवं अभिषेक पूजा संपन्न की गई।

मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम के शीतकालीन पूजा स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में अभिषेक पूजा के उपरांत प्रार्थना की गयी। इसी तरह श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ तथा योग बदरी पांडुकेश्वर में हीराबेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थनाएं हुई।

इसके अलावा विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, प्रसिद्ध शक्तिपीठ कालीमठ, श्री त्रियुगीनारायण मंदिर, श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ  सहित  मंदिर समिति के अधीनस्थ मंदिरों में प्रार्थना की गयी। प्रधानमंत्री की माता के सुदीर्घ जीवन की कामना की गई।

मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के निर्देश पर मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने पूजाएं संपन्न करवाने के आदेश जारी किये। उन्होंने कहा कि श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी अभिषेक में शामिल हुए तथा मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चैहान ने समन्वयन किया। योग बदरी पांडुकेश्वर में पुजारी परमेश्वर डिमरी, नवीन भंडारी पूजा ने पूजा संपन्न करवायी।

इसी तरह श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में कार्याधिकारी आरसी तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल पुजारी शिवशंकर लिंग, पुजारी टी गंगाधर लिंग  तथा मां कालीमाई मंदिर कालीमठ में वेदपाठी रमेश भट्ट,  प्रबंधक प्रकाश पुरोहित मठापति अब्बल सिंह राणा सहित गुप्तकाशी में पुजारी शशिधर लिंग, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल ने पूजा संपन्न करवायी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!