पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकासखंड विभिन्न गांवों के महिला और युवक मंगल दलों को विधायक निधि से बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट की ओर से सांस्कृति और खेल सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला आयोग की पूर्व सदस्य वत्सला सती और क्षेत्र पंचायत सदस्य मसोली राधा रानी ने कहा कि विधायक की ओर से महिला मंगल दलों को दी गई सांस्कृतिक सामग्री से उन्हें अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने में सहयोग मिलेगा साथ युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे आने को मौका मिलेगा।  इस मौके पर महिला मंगल दल ग्राम पंचायत वल्ली, नौली, गुडम, खन्नी, रानौ आली तथा युवक मंगल दल वल्ली, नौली, रानौ को सामग्री वितरित की।   कार्यक्रम में वत्सला सती भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र पाल भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा रानी रावत, सुभाष रावत, बीना देवी, दीपा भंडारी, रंजना रावत, सावित्री देवी, ग्राम प्रधान गुड़म सजनसिंह विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र राणा आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!