शेयर करें !
posted on : September 27, 2021 5:31 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक संघर्ष समिति ने चमोली जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दिया गया।

संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक मोहन जोशी ने कहा कि कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली, 10,16 व 20 वर्षों की सेवा पूर्ण होने पर पदोन्नति वेतनमान अनुमन्य करने, गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करते हुए सेवा निवृत्त कर्मचारियों के लिये तय 50 फीसदी कटौती को कम करने, पदोन्नति में पूर्व की भांति शिथिलीकरण व्यवस्था बहाल करने सहित 18 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। जिस कारण प्रदेश कार्यकारणी के आह्वान पर संघर्ष समिति चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चला रही है। इसी कड़ी में सोमवार को सघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के सम्मुख धरना दिया। यदि अभी भी उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तो पांच अक्टूबर से प्रदेश स्तर पर हुंकार रैली के साथ अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी जायेगी। इस मौके पर मुख्य संयोजक मोहन जोशी, सचिव मोहन राणा, हीराबल्लभ जोशी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!