posted on : September 26, 2021 4:57 pm

गोपेश्वर (चमोली)। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पीके अग्रवाल के निर्देश पर प्रदेश संगठन संयोजक मनीष शिखर ने चमोली जिले के निजमूला घाटी निवासी गौरव फरस्वाण को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिलने पर गौरव फरस्वाण ने कहा कि प्रदेश संगठन ने जो  दायित्व उन्हें सौंपा है उसे निष्ठापूर्वक निभाते हुए संगठन को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे साथ ही कांग्रेस की विचारधार और प्रदेश में सत्ता में रहते हुए किये गये कार्यों को भी जनता के बीच पहुंचाने का कार्य करेंगे। गौरव फरस्वाण के प्रदेश महामंत्री बनने पर जिलाध्यक्ष रूद्रप्रयाग आनंद सिंह रावत, चमोली सुनील बिष्ट, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अनिल रावत, पीसीसी सदस्य अंती प्रकाश शाह, भगत सिंह बिष्ट, मुकेश नेगी, प्रकाश रावत, राजेंद्र सगोई, सुखवीर रौतेल आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!