गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय विधि महाविद्यालय गोपेश्वर में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जन्म दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले को एक लाख रूपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राजेश कुमार  बताया कि 12 जनवरी को स्वामी  विवेकानंद की जयंती पर उत्तराखंड राज्य के परिप्रेक्ष्य में स्वामी विवेकानंद के विचार विषय पर महाविद्यालय परिसर में एक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बताया कि निबंध प्रतियोगिता प्रातः 11 बजे से महाविद्यालय में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए  इच्छुक अभ्यर्थी को अपने साथ महाविद्यालय की शुल्क रसीद एवं आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने  पर एक लाख, द्वितीय स्थान को 75 हजार, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 50 हजार का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!