शेयर करें !
posted on : July 14, 2022 9:02 pm
देहरादून। एसटीएफ ने की एक और 15,000 रूपये के ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी। छात्रवृृत्ति घोटाले में विगत् 02 वर्षो से जनपद हरिद्वार से वाछिंत ईनामी अपराधी को किया देहरादून से गिरफ्तार। वर्ष 2019 में उत्तराखण्ड में छात्रवृृत्ति घोटाले ने सभी हैरान कर दिया था जिसमें उत्तराखण्ड के कई कालेजो के द्वारा शातिर तरीके से संगठित होकर फर्जी एडमिशन आदि कराकर छात्र निधि को धोखाधडी से प्राप्त किया गया था। प्रकरण में उच्च न्यायालय, नैनीताल के आदेश पर एक एसआईटी घटित कर उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदो के समस्त महाविद्यालयों में छात्रों कि छात्रवृृत्ति के घोटाले को लेकर बडे पैमाने पर जाॅच शुरू कराई गई । एसआईटी की जाॅच में कुछ विद्यालयों के द्वारा छात्रवृृत्ति को फर्जी तरीके से प्राप्त कर गबन किया जाना प्रकाश आया था, जिसके क्रम में उत्तराखण्ड राज्य के अलग-अलग जनपदो में कई अभियोग पंजीकृृत कराये गये थे।
इसी क्रम में थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार में वर्ष 2019 में एन पावर एकेडमी, रानीपुर मोड हरिद्वार के विरूद्व एक मुअस 357/2019 धारा 420,409,467,468,471,34, 120बी भादवि पंजीकृृत हुआ था।  जिसके निदेशक राहुल विश्नोई के विरूद्व विवेचना प्रचलित है। उक्त अभियोग के पंजीकृृत होने के पश्चात् से ही अभियुक्त राहुल विश्नोई पुत्र केके विश्नोई निवासी 546 आवास विकास ऋषिकेश देहरादून  दो वर्षों से लगातार फरार चल रहा था तथा अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा अपने आदेश संख्या डीसीआरबी/ईनाम/ 22 दिनाॅक 31 मई 2022 को 15,000/- रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। जिसको उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा मोहिनी रोड , देहरादून से गिरफ्तार किया गया। ज्ञात हो कि एन पावर एकेडमी एमबीए, बीबीए, बीसीए व अन्य डिप्लोमा के पाठ्यक्रमों में छात्रों का प्रवेश एवं काउन्सलिंग का कार्य किया जाता था। यह कालेज मानव भारती सोलन हिमाचल प्रदेश से एफिलेटिड था। उक्त पाठ्यक्रमो में शामिल होने वाले छात्रो की छात्रवृृत्ति का पैसा लगभग 25 लाख रूपये को गबन किया जाना प्रकाश में आया था।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!