शेयर करें !
posted on : March 10, 2021 7:19 pm

गोपेश्वर (चमोली)। एसटी, एससी, ओबीसी के छात्रों ने समाज कल्याण मंत्री को ज्ञापन भेजकर आॅन लाइन छात्रवृत्ति फार्म भरने के लिए पोर्टल को खुलवाने की मांग की है। उनका कहना है कि विभाग की ओर से समय से पहले ही पोर्टल बंद कर दिया गया है जिससे कई छात्र आॅन लाइन फार्म भरने से वंचित रह गये है। इस संबंध में बुधवार को छात्रों ने महाविद्यालय के प्राचार्य, समाज कल्याण अधिकारी चमोली के माध्यम से समाज कल्याण मंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन देने वालों में मनोज, सुरजीत, रीना, ज्योति आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!