शेयर करें !
posted on : September 4, 2023 8:05 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली विकास खंड के राजकीय इंटर कालेज डुंग्री मैकोट के छात्रों ने सोमवार को स्वच्छता पखवाड़े के तहत एक जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया साथ ही अभिभावकों के साथ बैठक भी की। 

विद्यालय के प्रधानाचार्य विनीत वर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने कुजों, मैकोट, डुंगरी, टिफोरी, नैनी, काना और खांडरा में स्वच्छता रैली निकाली गई। तथा गांवों में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।  ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सत्येश्वरी खत्री, विनय हटवाल, एपी  डिमरी, आरपी सती, विनोद रावत, नरेंद्र भंडारी, रुचि राणा, रेखा बिष्ट, भगत लसियाल, देवेंद्र पंवार, आशीष परमार आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!