शेयर करें !
posted on : August 30, 2021 6:13 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ ब्लाॅक की उर्गम घाटी और अन्य क्षेत्रों में ग्रामीण पर्यटन का बढावा देने के लिए एक अध्ययन दल दिल्ली की स्टेप संस्था और जनदेश के संयुक्त तत्वावधान में उर्गम घाटी पहुंचा है। अभियान दल में देश के नौ राज्यों के 20 से अधिक पर्यटक यहां पहुंचे हैं। दल सात दिनों तक घाटी के साथ ही कल्पेश्वर, फ्यूंलानारायण और चेनाप घाटी का भ्रमण करेगी।

सोमवार को दल के देवग्राम पहुंचने पर अभियान दल के स्थानीय सदस्य नारायण सिंह चैहान ने दिल्ली से आये सदस्यों का परम्परागत तरीके से तिलक कर स्वागत किया। जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह कहा कि अभियान दल को पर्यटक स्थलों की जानकारी के साथ ही क्षेत्र के रीति रिवाज, खान पान और अन्य पर्यटक संभावनाओं के विषय में जानकारी दी जाएगी। स्टेप संस्था के सोमनाथ पाल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन तीर्थाटन पर्यटन को बढ़ावा देना और क्षेत्र में पर्यटन की संभावना और आवश्यकताओं का अध्ययन करना है। इस मौके पर हरि सिंह कंडवाल, दीपक सिंह चैहान, कुंवर सिंह नेगी, प्रताप सिंह पंवार, बीएस रावत, हिम्मत सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!