सिडकुल चौकी के नजदीक अशोक लीलैंड कंपनी में एक खड़े ट्रक में अचानक से आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अग्निशमन कार्यालय को सूचना दी गई। अग्निशमन कर्मियों के आने से पहले ट्रक चालक और फैक्ट्री कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिय। इस दौरान ट्रक चालक मामूली रूप से झुलस गया। आग लगने का कारण बैटरी में शॉर्ट सर्किट बताया जा रही है।

ऊधम सिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के सिडकुल चौकी क्षेत्र स्थित अशोक लीलैंड कंपनी में आज सुबह एक ट्रक में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कंपनी के कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले कंपनी कर्मचारियों और ट्रक चालक ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना में ट्रक चालक मामूली रूप से झुलस गया। जिसे फैक्ट्री के डिस्पेंसरी ले जाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। घटना के दौरान कंपनी कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।

अग्निशमन अधिकारी सिडकुल ईसम सिंह ने कहा हमें सूचना मिली थी कि अशोक लीलैंड कंपनी में एक ट्रक के बोनट साइड में आग लग गई है। सूचना पर तत्काल एक दमकल की गाड़ी को मौके पर रवाना किया गया, लेकिन दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले फैक्ट्री के फायर टेंडर की मदद से कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने के दौरान चालक टेक चंद, निवासी बरेली मामूली रूप से झुलस गया। ट्रक में आग लगने का कारण बैटरी में शॉर्ट सर्किट बताया जा रही है। आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!