posted on : April 29, 2026 6:19 pm

गोपेश्वर (चमोली)। प्रख्यात सूफी भजन गायक कैलाश खेर ने भगवान बदरीविशाल के दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित किया।

बुधवार को प्रख्यात सूफी भजन गायक कैलाश खेर बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान के दर्शन कर पूजा अर्चना कर खुशहाली की मनौती मांगी। कैलाश खेर के बदरीनाथ मंदिर परिसर पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान बीकेटीसी के बदरीनाथ धाम के प्रभारी गिरीश चैहान ने कैलाश खेर का स्वागत किया। उन्होंने सूफी गायक को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद व अंगवस्त्र भेंट किया। कैलाश खेर ने मंदिर परिसर में विशेष पूजा में भाग लेते हुए देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की।

इस दौरान मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चैहान, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, वाणी विलास डिमरी, प्रोटोकॉल अधिकारी प्रमोद नौटियाल,  अवर अभियंता गिरीश रावत, संदीप कप्रवाण और वैभव उनियाल, विकास सनवाल आदि मौजूद रहे। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में कैलाश खेर को करीब से रू-ब-रू होने को होड भी देखने को मिली।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!