गोपेश्वर (चमोली)। नंदादेवी सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर समिति की शुक्रवार को एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में पुराने कार्यकारणी को भंग कर नई कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें सुखवीर सिंह रौतेला को सर्व सहमति से अध्यक्ष चुना गाया।
मंदिर समिति की नई कार्यकारणी के अन्य पदाधिकारियों में ही कृपाल सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष, श्याम सिंह रावत कोषाध्यक्ष, हर्षबर्धन बिष्ट सचिव, राजेन्द्र प्रसाद गौड़ सहसचिव, संरक्षक बिक्रम सिंह बिष्ट, संयोजक मंडल रेखा देवी, भागवत सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, गौरव फरस्वाण, मोहन सिंह नेगी, गंभीर बिष्ट, लक्ष्मण खत्री, मकर सिंह बिष्ट, कार्यकारिणी में माधो सिंह, उमेश चंद्र, रंजीत खत्री, अनिल बिष्ट, महिपाल सिंह रावत, दीपक रतूड़ी, सूरज पंवार, दिनेश गौड़, अजित बिष्ट, चंद्रमोहन नेगी तथा सोशल मीडिया मनोज बिष्ट, मयंक गौड़, उमेश गौड़, अरविंद गौड, सुरेंद्र सिंह को शामिल किया गया। कार्यकारणी की अगली बैठक एक अगस्त को मंदिर परिसर में आहुत की गई है। बैठक में दोनों डोलियों का भ्रमण कार्यक्रम भी तय किया गया जिसके तहत 22 अगस्त से दोनों डोलिया विभिन्न गांवों में भ्रमण करते हुए तीन सितंबर को सप्तमी की जात दशोली की डोली बालपाट एवम बधान की डोली बेदनी कुंड में लोकजात संपन्न की जाएगी। बैठक में ग्राम प्रधान कुरुड़ रेखा देवी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस वर्ष होने वाली लोकजात को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की।