शेयर करें !
posted on : September 19, 2026 4:56 pm

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) 2026 को लेकर चमोली में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 29 सितंबर को जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12ः30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम 4ः30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-15 के तहत अपने-अपने केंद्र की निर्धारित सीमा में विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केंद्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ परीक्षा को त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित परगना के उपजिलाधिकारियों को भी परीक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखने को कहा गया है। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

 

 

 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!