शेयर करें !
posted on : September 15, 2021 4:29 am

थराली (चमोली)। मंगलवार देर शाम 6 बजे जूनीधार-गोठिण्डा-पार्था मोटर मार्ग पर एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को ग्रामीणों की मदद से खाई से निकालकर 108 से सीएचसी थराली में भर्ती कराया गया है।
राजस्व उपनिरीक्षक राजकुमार सिद्धवान ने बताया कि देर शाम साढे पंाच बजे एक आल्टो कार यू0के0 11 ए 3508 थराली से गोठिण्डा जा रही थी। जिसमें चालक सहित 4 लोग सवार थे। गोठिण्डा जूनियर हाई स्कूल से आगे कार को बैक करते समय कार असंतुलित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। जिसमें सवार हरि राम पुत्र उमेद राम उम्र 50 की मौके पर ही मौत हो गयी। कार मे ंसवार कुन्दन राम पुत्र सोबन राम 40 वर्ष, चन्दन राम पुत्र सोबन राम 25 वर्ष निवासी जूनीधार एवं दिक्की राम उर्फ दिकपाल राम पुत्र मखरू राम 52 निवासी हरिनगर लेटाल गंभीर रूप से घायल हो गये। कार के गिरने की आवाज सुनकर गोठिण्डा के ग्रामीण दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस व तहसील प्रशासन को सूचना दी। सूचना पर तहसीलदार रवि शाह के साथ राजस्व निरीक्षक जगदीश प्रसाद गैरोला, राजस्व उपनिरीक्षक राजकुमार सिद्धवान और रीता बिष्ट मौके पर पहुंचे वहीं पुलिस प्रशासन के सब इंसपेक्टर अमित नौटियाल कांस्टेबल अनिल पंवार, होमगार्ड के जवान जगदीश और चालक राकेश भी घटना स्थल पर पहुंचे। प्रशासन एवं पुलिस द्धारा ग्रामीणों की सहायता से घायलों को खाई से निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थराली भेजा गया जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। कार चंदन राम चला रहा था।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!