posted on : June 4, 2022 9:29 pm
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के थराली तहसील में आगामी सात जून को तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि सात जून (प्रथम मंगलवार) को थराली में जिलाधिकारी वरूण चैधरी की अध्यक्षता में 11 बजे से अपराहन दो बजे तक तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा जिसमें समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये है। जिससे अधिकाधिक शिकायतों का निस्तारण किया जा सके।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
