शेयर करें !
posted on : September 20, 2024 5:45 pm
Independence Day 2026 Greetings

-राजस्व, वन, स्वास्थ्य विभाग पहुंचा गांव, रास्तों का किया निरीक्षण, ग्रामीणो के स्वास्थ्य का किया परीक्षण

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के ऐराठा गांव की बीमार महिला को डंडी के सहारे सड़क मार्ग तक पहुंचाने की खबर के प्रकाश में आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रशासन की ओर से तहसील प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग को मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेने के लिए गांव भेजा है। शुक्रवार को नायब तहसीलदार, वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने पैदल रास्तों की स्थिति का जायजा लिया तथा ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवा वितरित की।

ऐराठा गांव का पैदल रास्ता मोड़ा में एक माह से क्षतिग्रस्त है, जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व, स्वास्थ्य, वन विभाग व खंड विकास अधिकारी की टीम क्षतिग्रस्त, पैदल रास्ते का स्थलीय निरीक्षण किया और गांव में स्वास्थ्य शिविर लगा कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाई दी।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने 18 सितम्बर को ऐराठा गांव  कि बीमार रधुली देवी को ग्रामीण डंडी के सहारो बिहड़ व खतरनाक पैदल रास्ते से जाना हथेली में रख कर अस्पताल पहुंचाने के मामले का संज्ञान लेते हुए तहसील प्रशासन को गांव पहुंच कर ग्रामीणों के हालचाल और वस्तु स्थिति की जानकारी के निर्देश दिए। जिसके बाद शुक्रवार को टीम गांव पहुंची।

नायब तहसीलदार अक्षय पंकज ने कहा कि देवसारी पुल से ऐराठा गांव के बीच  मोड़ा तक रास्ता बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त है। ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कत है। रिपोर्ट बना कर जिलाधिकारी को भेज जा रही है। टीम में खंड विकास अधिकारी शिव सिंह चौहान, डा. एम जुयाल, वन दरोग़ा बासवानंद चमोला, पिंकी आदि मौजूद थे।

 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!