शेयर करें !
posted on : April 27, 2022 6:22 pm
Independence Day 2026 Greetings

रानीखेत। दो दिनों से लापता राइका बंगोडा के प्रभारी प्रधानाचार्य के बेटे का शव खाई से बरामद हुआ है। परिवार वालों का कहना है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। जबकि पुलिस आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि हवालबाग ब्लाक निवासी महेंद्र सिंह का पुत्र रोहित नयाल (22) बिरला इंस्टीट्यूट भीमताल बीटेक का छात्र था। 24 अप्रैल की शाम करीब सवा पांच बजे अपने दोस्तों से मिलने का कहकर घर से निकला था। लेकिन देर शाम तक जब वह नहीं लौटा तो घर वालों को चिंता सताने लगी। जिसके बाद परेशान पिता ने कोतवाली में बेटे के लापता होने की सूचना दर्ज कराई। पुलिस ने जांच की तो रोहित के दोस्तों ने बताया कि वह ठंडी सड़क स्थित राजीव गांधी पार्क में मिला था। इसके बाद सोमवार की देर शाम कुनलाखेत रोड किनारे जामड़ क्षेत्र में उसकी स्कूटी मिली। लेकिन मंगलवार सुबह को वही पास की चट्टान के नीचे खाई से रोहित का शव बरामद किया गया है। कोतवाल राजेश यादव ने कहा कि रोहित ने आखिरी बार 24 अप्रैल की रात साढे आठ बजे अपने कुछ दोस्तों से फोन पर बात की थी। बताया जा रहा है कि मृतक रोहित दो भाइयों में बड़ा था। रोहित की गुड़गांव की एक कंपनी में नौकरी भी लग गई थी। नियुक्ति लेने के बाद वह छुट्टी लेकर घर आया था। पुलिस आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है। जबकि परिजन घटना को हत्या बता रहे है। मामले की जांच की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!