शेयर करें !
posted on : April 12, 2022 8:55 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग के वाणिज्य परिषद की ओर से प्रश्नोत्तरी, पोस्टर, कविता पाठ और लोक नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जगदीश प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया।

वाणिज्य परिषद की ओर से आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आदर्श बत्र्वाल और अमन सती की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में निशा नवानी ने प्रथम और कृष्णा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य प्रतियोगिता में तनीषा ने प्रथम और सरिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ. हरीश चंद्र रतूडी, डॉ. हिना नौटियाल, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. नेतराम, डॉ. विजय कुमार,  डॉ. दीप सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!