गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय की अंदरूनी सड़क जो मुख्य बाजार से होते हुए जिला अस्पताल और कुंड कालोनी तक जाती है। जिसके देखरेख का जिम्मा लोनिवि के जिम्मे है। इस मोटर मार्ग पर जिला अस्पताल के समीप सड़क पर बरसाती पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण कर उसके उपर लोहे की जाली बिछायी गई है जो काफी समय से क्षतिग्रस्त हो रखी है। जिसके चलते कई बार यहां पर दुपहिया वाहन चालक चोटिल भी हो चुके है लेकिन विभाग है कि इस जाली को ठीक करवाने की जहमत नहीं उठा रहा है। बड़ी बात यह है कि इसी मार्ग के जिले के तमाम आलाधिकारियों के वाहन प्रतिदिन आवाजाही करते है।

समाजिक कार्यकर्ता प्रमोद सिंह, भपेंद्र सिंह, मोहन आदि का कहना है कि जिला अस्पताल के पास जहां पर नाले के उपर बिछी जाली क्षतिग्रस्त हो रखी है। वहां पर घूम होने के कारण जल्दी से यह क्षतिग्रस्त जाली दिखायी नहीं देती है। जिससे कई बार दुपहिया वाहनों के टायर इस नाले में फंस चुके है। कई तो चोटिल भी हो गये हैं। यही नहीं राहगीरों को भी इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन विभाग की ओर से इसे ठीक करवाये जाने की कोशिश नहीं की जा रही है। यदि समय रहते इसे ठीक नहीं किया जाता है तो कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है। उन्होंने विभाग से इसे ठीक करवाने की मांग की है।

                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!