posted on : August 28, 2021 6:45 pm
गोपेश्वर (चमोली)। महाविद्यालय गोपेश्वर में बीए, बीएससी, बीकाॅम प्रथम वर्ष में प्रवेश की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 27 अगस्त तक निर्धारित की गई थी। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा. एमके उनियाल ने बताया कि महाविद्यालय गोपेश्वर में बीए, बीएससी, और बीकाॅम प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने की तिथि को 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है। छात्र 31 अगस्त तक आॅन लाइन प्रवेश के लिए आवेदन कर सकता है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
