कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को अंग्रेजी विभाग की ओर से भाषण, पोस्टर और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डा. एमएस कंडारी ने किया।

इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सोहन ने प्रथम, समृद्धि ने द्वितीय तथा नेहा रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में स्तुति डिमरी, गंगा व अमित प्रकाश ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में दीप नारायण पहले, सोहन व निकिता संयुक्त रुप से दूसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर विभाग प्रभारी डा. दिशा शर्मा, डॉ आर सी भट्ट, डॉ कविता पाठक, डॉ चंद्रावती टम्टा, एमएल शर्मा, कीर्ति राम डंगवाल, हरीश बहुगुणा, पूनम तोमर, शालिनी सैनी, रविंद्र कुमार, मृगांक मलासी और रविन्द्र नेगी आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!