शेयर करें !
posted on : February 20, 2023 8:25 pm

पोखरी (चमोली)। जिले के पोखरी महाविद्यालय में सोमवार को नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। 

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुये बतौर मुख्य अतिथि बदरीनाथ के विधायक राजेंद्र सिंह भण्डारी ने कहा कि छात्र ही हमारे समाज और देश के भविष्य है। उनकी ओर से महाविद्यालय पोखरी की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास किया है। और आगे भी किया जाता रहेगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि युवा शक्ति परिवर्तन में भागीदार बने तथा राष्ट्र और राज्य निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सबसे बड़ी राष्ट्रभक्ति है। उन्होंने विधायक निधि से कालेज में मंच बनाने के लिये दो लाख रुपये देने की भी घोषणा भी की। 

इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष अंकित चैधरी, उपाध्यक्ष आदर्श कुमार, सचिव सौरभ नेगी, कोषाध्यक्ष अमन राणा, सह सचिव दीक्षा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि रवि राणा, प्रवेश भण्डारी, डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, डा. प्रेम सिंह राणा, डा. आरती नेगी, डा. किरन, डा. रेनू सनवाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!