शेयर करें !
posted on : March 23, 2021 5:33 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले मौसम बदलने के बाद निचले इलाकों में रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी और ऊंचाई वाले इलाकों में हो रही बर्फवारी से ठंड बढ़ गई है। जिले के बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, गोरसों टॉप, लालमाटी, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार रात्रि से रुक-रुक कर बर्फवारी हो रही है। जिससे जिले में अब ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आ गई है। यहां एक बार फिर लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिये हैं। गोपेश्वर में मंगलवार को दिनभर रुक-रुक बारिश होती रही।

चमोली में हो रही बारिश और बर्फवारी से काश्तकारों और वन विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। जहां काश्कतकारों के सम्मुख फसलों के लिये खेतों में पर्याप्त नमी न होने की समस्या से उन्हें निजात मिल गई है। वहीं जिले में वनाग्नि से धधक रहे जंगलों की आग के बुझने से वन विभाग के अधिकारियों को भी सुकून मिल गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!