शेयर करें !
posted on : October 19, 2024 5:48 pm
Independence Day 2026 Greetings

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी के टैगोर इंटर कालेज विनायक धार का दो दिवसीय मेधावी छात्रों के माताओं को कमल नेहरू सम्मान समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया है।

शनिवार को द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि कमल नेहरू पुरस्कार जिन मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को मिल रहा है यह सबके लिए गर्व का क्षण है। इस प्रकार के पुरस्कार से विद्यार्थी में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कमला नेहरू पुरस्कार का  उद्देश्य प्रतिस्पर्धा की भावना छात्र-छात्राओं में बढ़े। जब यह पुरस्कार माताओं को मिलता है तो उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। माता हमेशा पढ़ाई के दौरान बच्चे में उत्साह बढ़ाने का काम करती हैं। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक नृत्य, झुमेलो नृत्य, नाटक, नन्दा राज गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने छात्र मिथिलेश सती की माता कविता देवी, अंशुल कंडारी की माता आशा देवी सहित 38 छात्र-छात्राओं की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार के तहत एक हजार का चैक देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रबंधन अजय जोशी और अभिभावक संघ अध्यक्ष बीरेंद्र पाल भंडारी ने दो दिनों तक मातृ शक्ति सहित तमाम अभिभावकों के सहयोग के लिए  आभार जताया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राजेंद्र बिष्ट, बीरेंद्र पाल भंडारी, व्यापार संघ अध्यक्ष पोखरी बीरेंद्र राणा, वत्सला सती, जयकृत रावत, पंकज पुरोहित, विजय कुमार, विनय पुरोहित, सतीश सिंह, सतेन्द्र सिंह, डॉ. मातबर रावत, कुंवर सिंह रावत आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!