शेयर करें !
posted on : April 14, 2022 9:34 pm
Independence Day 2026 Greetings

गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया रैफर

धुमाकोट। पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा क्षेत्र के लुटिया नाला के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा जिससे वाहन में सवार  चार लोग घायल हो गये है। जिसमें से एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।

थाना धुमाकोट में गुरूवार को सूचना मिली की ग्राम लुंठिया नाला, चैकी क्षेत्र नैनीडांडा थाना धुमाकोट में एक वाहन गहरी खाई में गिर जा गिरा है। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष धुमाकोट दीपक तिवारी मय पुलिस टीम राहत एवं बचाव उपकरण लेकर मौके के लिए रवाना हुए। वाहन में कुल चार लोग सवार थे। पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों का रेस्क्यू करके खाई से बाहर सुरक्षित निकाला गया। तत्पश्चात 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा (धुमाकोट) भिजवाया गया। घायल जगत सिंह पुत्र नारायण सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम – कसाना मल्ला, थाना धुमाकोट, पौड़ी की स्थिति गंभीर होने के फलस्वरूप चिकित्सको ने उन्हें हायर सेंटर रामनगर जनपद नैनीताल भेजा गया व अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार करके घर भेजा गया जिनके परिजन मौके पर मौजूद है। वाहन चालक राम सिंह ने बताया कि वह परिवार सहित बैसाखी मेले में स्नान करने हरिद्वार गए थे। आज प्रातः जल्दी वापस धुमाकोट के लिए परिवार सहित हरिद्वार से रवाना हुए थे व झपकी आने के कारण ग्राम लुठिया नाला के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

नाम पता घायल
1. जगत सिंह पुत्र नारायण सिंह उम्र 55 वर्ष  ग्राम – कसाना मल्ला, थाना धुमाकोट, पौड़ी।
2. राम सिंह पुत्र नारायण सिंह उम्र 61 वर्ष (उत्तराखण्ड पुलिस संचार विभाग से सेवानिवृत)
3. प्रेम रावत पत्नी राम सिंह उम्र 55 वर्ष, निवासी उपरोक्त
4. विकास ध्यानी पुत्र चंद्रमणि उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम सांगलिया वल्ला, धुमाकोट, जनपद – पौड़ी गढ़वाल।

पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष दीपक तिवाड़ी – थाना धुमाकोट
2. सिपाही संदीप सजवाल, दीपक, गणेश चंद्र, पंकज कुमार

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!