शेयर करें !
posted on : September 11, 2021 5:32 pm
Independence Day 2026 Greetings

घाट (चमोली)।  चमोली जिले के विकास खंड घाट के भेंटी और भिरतोली गांव के ग्रामीणों को अब अपने गंतव्य तक जाने के लिये पैदल दूरी नापने नहीं नापनी पड़ेगी। शासन की ओर से पांच किलोमीटर भेंटी-भिरतोली सड़क के निर्माण के लिये 82 लाख 50 हजार की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जबकि वित्तीय वर्ष 2021-22 में व्यय करने के लिए 10 हजार की धनराशि अवमुक्त भी कर दी गई है। ऐसे में यहां दोनों गांवों के जल्द सड़क सुविधा से जुड़ने की आस जग गई है।

घाट ब्लॉक के भेंट और भिरतोली गांवों में करीब 150 परिवारों के छह सौ ग्रामीण निवास करते हैं। लेकिन गांव में सड़क सुविधा न होने के चलते यहां ग्रामीण वर्तमान तक सात किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। ऐसे में ग्रामीणों की मांग पर शासन की ओर से घाट-भेंटी सड़क के मिंगतीर तोक से भिरतोली गांव तक पांच किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जिसके लिये शासन की ओर से 82 लाख 50 हजार की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। सड़क पर दो पुलों के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर स्थानीय निवासी देवी सिंह नेगी, खिलाफ सिंह नेगी, प्रकाश मैंदोली, सजेंद्र सिंह ने खुशी व्यक्त की है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!