ऋषिकेश। मंगलवार को दोपहर में थाना लक्ष्मण झूला से सूचना प्राप्त हुई की फूल चट्टी के पास एक व्यक्ति बह गया है। सूचना प्राप्त होने पर SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च एन्ड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गौरतलब है कि छह लोगों का ग्रुप नहाने के लिए फूलचट्टी आया था । अचानक जल स्तर बढ़ने से एक व्यक्ति बहने लगा, जिसको गोल्फ रैपिड तक बहते हुए देखा गया। बहने वाला युवक भारतीय सेना का जवान है जो छुटी में घर आया था और घूमने के लिए ऋषिकेश में आया हुआ था। एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम ने घटनास्थल से 2 किलोमीटर आगे नदी से भारतीय सेना के जवान को खोज निकाला व तुरन्त अस्पताल भिजवाया ।राजकीय चिकित्सालय में डॉक्टर द्वारा उक्त युवक को मृत घोषित किया गया।

नाम मृतक:- नितुल यादव उम्र 25 वर्ष पुत्र देवेंद्र
निवासी :- ग्राम गंडाला, तहसील बहरोड़, थाना निवराना, अलवर राजस्थान।

एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम

किशोर कुमार
मातबर सिंह
जितेंद्र रावत
रमेश भट्ट
शिवम
सूरज

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!