शेयर करें !
posted on : December 6, 2021 5:28 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली ब्लॉक ठेली गांव के पैतृक मंदिर में हुई चोरी, मंदिर के गर्भ गृह का ताला तोडने की कोशिश में चोर रहे नाकाम, ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस के पास की शिकायत।

दशोली ब्लॉक के ग्राम सभा मैड-ठेली के ठेली गांव में चोरों ने गांव के पौराणिक लाटू देवता मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। नव युवक मंगल दल ठेली के युवाओं ने मंदिर में चोरी की सूचना ग्रामीणों को दी जिसके बाद गांव के लोगों ने मंदिर परिसर में जाकर निरीक्षण किया, गांव की बुजुर्ग समिति के सिताब सिंह, दरवान सिंह, पदम सिंह, ओर पुजारी (पश्वा) नारायण सिंह ने मंदिर में नुकसान की जांच के बाद बताया कि जिसके बाद नारायण सिंह रावत ने बताया की श्रद्धालुओं की ओर चढाई गई सात घण्टियंा लापता हैं ओर मंदिर के गर्भ गृह का ताला तोडने की कोशिश की गई। मंदिर हुए चोरी की सूचना राजस्व उपनिरीक्षक को भी दी गई और क्षेत्र में फेरी करने वाले और निर्माण कार्य में लगे बाहर से आये मजदूरों और कामगारों के सत्यापन की मांग की। इस मौके पर सुरेन्द्र सिंह पूर्व प्रधान, धीरज सिंह अध्यक्ष नयुस, सोहन सिंह, बलवीर सिंह, प्रदीप ंिसह, किशोर सिंह, आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!