शेयर करें !
posted on : July 31, 2024 5:40 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड सेवा निधि अल्मोड़ा तथा नवज्योति महिला कल्याण संस्थान के तत्वाधान में चमोली जिले के दशोली विकास खंड के बछेर में संचालित तीन माह का निशुल्क कम्यूटर प्रशिक्षण बुधवार को प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपन्न हो गया है।

प्रशिक्षण के समापन पर बोलते हुए बछेर की क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजू देवी ने कहा कि उत्तराखंड सेवा निधि अल्मोड़ा तथा नवज्योति महिला कल्याण संस्थान के सहयोग से बीते चार साल से बछेर गांव में तीन-तीन माह का नौनिहालों को निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की गई है। इन चार वर्षो में यहां के अधिकतर बच्चों को कम्यूटर का सामान्य ज्ञान प्राप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर का ज्ञान प्राप्त कर इन बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। सेवा निधि के जीपी पांडे ने कहा कि संस्था की ओर से विगत कई सालों से महिला संगठनों के साथ मिलकर कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसके निमित महिला संगठन के सहयोग से गांव में कंप्यूटर सेंटर की मांग की गई थी। इस आधार पर यहां सभी लोगों की भागीदारी के साथ सेंटर का संचालन किया गया था। महिला संगठन की बैठक में ही गांव की कंप्यूटर शिक्षित प्रशिक्षिका को इसका दायित्व प्रदान किया गया था। महिला मंगल दल अध्यक्ष आशा देवी ने कहा कि गांव में ही बच्चों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण शुरू होने से बच्चों में इस प्रशिक्षण के प्रति जिज्ञासा पैदा हुई है। इस अवसर पर संस्था के सचिव महानंद बिष्ट ने महिला संगठन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि गांव के एक संगठन के साथ मिलकर ही ऐसे सामाजिक कार्य किये जाते हैं। उन्होनें संगठन के साथ अन्य कार्यक्रमों की गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इस मौकें पर कंप्यूटर प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता पृथ्वीपाल सिंह, कैलाश पपनै, राजेश्वरी देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी, शशि देवी आदि ने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक पायल बिष्ट ने किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!