शेयर करें !
posted on : June 8, 2021 5:27 pm

जोशीमठ (चमोली)। देवस्थानम को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की ओर से दिये गये बयान का बदरीनाथ धाम के तीर्थपुरोहितों ने विरोध शुरु कर दिया है। मंगलवार को बयान के विरोध में ब्रहम कपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति की ओर से जोशीमठ के सतपाल महाराज का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने सरकार से शीघ्र देवस्थानम बोर्ड भंग कर पूर्व व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई है।

बता दें कि वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिहं रावत ने मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी के साथ ही देवस्थानम बोर्ड को स्थगित करने को लेकर विचार करने की बात कही थी। जिसके बाद बदरीनाथ, केदरानाथ सहित चारों धामों के तीर्थ पुरोहित और हक-हकूकधारी बोर्ड के भंग होने को लेकर आशन्वित थे। लेकिन अब मामले में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की ओर से देवस्थानम बोर्ड को भंग न करने की बात कही गई है। जिसके बाद तीर्थ पुरोहितों और हक-हकूकधरियों में आक्रोश एक बार फिर बढने लगा है। ब्रहमकपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति के अध्यक्ष उमेश सती का कहना है राज्य के चारों धामों से जुडे हक-हकूकधारी और पुरोहित पूर्व से ही देवस्थानम बोर्ड का विरोध कर रहे हैं। लेकिन सरकार की ओर से अब वादा खिलाफी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि 20 जून तक सरकार की ओर से देवस्थानम बोर्ड को भंग कर पूर्व व्यवस्था लागू नहीं की जाती तो वे 21 जून से  ब्रह्मा कपाल में बांह में काली पट्टी बांधकर पिंडदान का कार्य कर विरोध करेंगे। इस मौके पर देवेंद्र नौटियाल, प्रदीप नौटियाल, आनंद सती, मोहित सती, रोहित सती, सौरभ नौटियाल, सागर नौटियाल, हर्षित नौटियाल, गर्व सती, मनोज नौटियाल, अनुज नौटियाल, पुष्पम नौटियाल, चंद्र मोहन नौटियाल, अभिषेक भट्ट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!