posted on : June 13, 2021 6:13 pm
बदरीनाथ (चमोली)। पर्यटन, संस्कृति, सूचना, नागरिक उड्डयन सचिव दिलीप जावलकर ने रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर बदरीनाथ मंदिर में एसओपी के अनुपालन को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बदरीनाथ धाम में विभिन्न केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए कागजी दस्तावेजों की जांच भी की। इसके बाद पर्यटन सचिव ने तीर्थ पुरोहितों, हकहकूकधारियों एवं अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक करते हुए विचार विमर्श करते हुए चर्चा की। इस दौरान हकहकूकधारियों ने पर्यटन सचिव से यात्रा शुरू कराने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि कोविड नियमों का पालन कराते हुए स्थानीय लोगों दर्शन की अनुमति दी जानी चाहिए और हालात सामान्य होने पर घीरे-धीरे चारों धामों को अन्य श्रद्वालुओं के लिए भी खोले जाने चाहिए।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
