मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी अलर्ट के बाद बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर 14 अगस्त तक के लिए रोक लगाई गई है।
जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के बाद यह निर्णय लिया गया है कि बदरीनाथ हाइवे कमेडा के पास भू-स्खलन के कारण अवरूद्ध हो रहा है। इससे यहां पर वाहनों की आवाजाही मुश्किल भरा बन रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया हुआ है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए 14 अगस्त तक के लिए बदरीनाथ तथा हेमकुंड की यात्रा को स्थगित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेकिंग रूट पर भी पर्यटकों के लिए आवाजाही पर सुरक्षा के दृष्टिगत रोक लगाई गई है। जैसे ही मौसम विभाग की ओर से कोई अपडेट जारी की जाती है। यात्रा को लेकर उसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
