जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ ब्लाॅक के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के साथ ही बुखार के बीमार ग्रामीणों की मदद को ट्रैक द हिमालया ने हाथ बढाया है। यहां संस्थाओं की ओर से इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों को जहां कोरोना की रोकथाम के लिये उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मंगलवार को संस्थाओं की ओर से तुगासी गांव में शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान चिकित्सकों के परामर्श पर ग्रामीणों को दवाईयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। ट्रैक द हिमालया की टीम अब तक चमोली के ग्रामीण क्षेत्रो में तीन हजार से अधिक ग्रामीणों को राहत सामग्री बांट चुके है। ट्रेक द हिमालय के संस्थापक राकेश पंत और संदीप रावत ने बताया कि पहले चरण में देवाल ब्लॉक के मुन्दोली में सात सौ, वाण एक हजार, कूलिंग तीन सौ, लोहाजंग दो सौ, बाक में डेढ सौ ग्रामीणों को किट उपलब्ध करवा चुके हैं। जिसमे की ऑक्सीमेटर, सेनिटाइजर, थर्मामीटर व दवा की कीट मौजूद है। इस मौके पर दिनेश उनियाल, राकेश पंत, संदीप रावत, रजत शाह, देवेश कुंवर आदि मौजूद थे।
posted on : May 25, 2021 7:27 pm
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
