शेयर करें !
posted on : April 11, 2022 12:32 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। पुलिस कार्यालय चमोली, समन सैल में कार्यरत अनिल चौधरी का समन तामिल करवाने के दौरान मंडावली विजनौर के पास मोटरसाइकिल फिसलने से रविवार को मौत हो गई थी। सोमवार को उन्हें श्रद्धाजंलि देते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चैबे तथा पुलिस कर्मियों ने उनके चित्र पर पुष्प चक्र अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवार को इस असीम दुख को सहने के लिए प्रार्थना की गई।

बता दें कि अनिल चौधरी रविवार को समन तामिल ड्यूटी के लिए दूसरे प्रांत के जनपद जा रहे थे कि बाजपूर उद्यम सिंहन नगर से बिजनौर जाते हुए मंडवली विजनौर के पास उनकी मोटरसाइकल फिसलन से उनकी मौत हो गई थी। सिपाही के निधन पर जनपद पुलिस परिवार में शोक की लहर व्याप्त है। जनपद चमोली पुलिस आरक्षी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार को इस असीम दुख को सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!