शेयर करें !
posted on : July 8, 2023 2:55 pm
Independence Day 2026 Greetings

हरिद्वार। रुड़की हाइवे पर कांवडि़यों के साथ एक भीषण हादसा हो गया। यहां देर रात रूड़की क्षेत्र के नगला इमरती में हाईवे पर रेलवे ब्रिज के निकट एक ट्रक ने दिल्ली के कांवडि़यों के लोडर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक समेत 10 लोग घायल हो गए। जिनमें नौ कांवड़ यात्री शामिल हैं। आनन-फानन में सभी को रुड़की के सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां से ट्रक चालक समेत चार कांवडि़यो को रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात दिल्ली के नौ कांवड़ यात्री जल लेने के लिए लोडर में सवार होकर हरिद्वार आ रहे थे। देर रात जैसे ही लोडर हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर नगला इमरती ओवरब्रिज के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने लोडर को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि हादसे में लोडर सवार नौ कांवड़ यात्री तथा एक ट्रक चालक समेत 10 लोग घायल हुए है।

घायलों के नाम राजेंद्र पुत्र भूप निवासी सत्यम बिहार थाना नरोला चंचल पीठ दिल्ली, आशीष पुत्र सुरेश निवासी चंचल पार्क थाना नारोला नई दिल्ली, अभिषेक पुत्र सुरेश, अंशु पुत्र राजेन्द्र निवासी चंचल पार्क थाना नरोला नई दिल्ली, मोहित पुत्र सतपाल निवासी नंद नगरी दिल्ली, अंकित पुत्र कुलदीप निवासी चंचल पार्क थाना 16 दिल्ली चालक लोडर, सचिन पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी बक्करवाला थाना मुंडका दिल्ली, वंश पुत्र राजेंद्र निवासी चंचल पार्क थाना नरोला दिल्ली, विकास पुत्र मुकेश कुमार निवासी थाना दक्षिणपुरी अंबेडकर नगर नई दिल्ली तथा ट्रक चालक राजा निवासी मुरादाबाद बताए जा रहे है। जिनमें से ट्रक चालक समेत चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!